दाउदनगर: एकौनी में पशुपालन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया, कृमिनाशक दवाओं का हुआ वितरण
दाउदनगर प्रखंड के एकौनी गांव में पशुपालन विभाग द्वारा सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पशुपालन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित स्थानीय पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।बताया गया कि शिविर का उद्देश्य पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान करना और उनकी उत्पादकता में सुधार करना था।