स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत जिले में 9अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
दिनांक 9 अगस्त को किलकारी, सहरसा में तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा एवं देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए। 10 अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।मेरा युवा भारत के द्वारा भी सेल्फी विथ तिरंगा के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया गया,इसके साथ ही जीविका दीदियों द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगे के वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने एवं प्रत्येक घर को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाएं।
Kahara, Saharsa | Aug 10, 2026