◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार के द्वारा43 लोगों की समस्याओं को सुना गया, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये गए निदेश*
सारण, 24 अगस्त 2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुनते हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जाता है।
◆ आज सोमवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार के द्वारा जनता दरबार में उपस्थित सभी 43 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। अन्यान्य मामलों के तहत शिक्षा, विद्युत, नगर निगम तथा आपदा से संबंधित मामले भी थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है।
◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Aug 24, 2026