पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न पर TGT-PGT भर्ती की मांग
प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में रिक्त TGT-PGT और सहायक अध्यापक पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर भर्ती कराने की मांग को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा है।
अनिल सिंह ने पत्र के माध्यम से नियमावली में हुए बदलावों की समीक्षा कर अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।
उनका कहना है कि नियमावली में बदलाव के बाद विभिन्न विषयों की पात्रता शर्तों और परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस है। संगठन का कहना है कि पूर्ववर्ती व्यवस्था के दौरान सृजित रिक्तियों पर अभ्यर्थियों को पुरानी व्यवस्था के तहत अवसर दिया जाना चाहिए।
युवा मंच ने हिंदी, अंग्रेजी, संगीत, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान समेत विभिन्न विष�