कुटुंबा: बैराँव स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम, क्विज में नवम वर्ग की छात्राओं ने मारी बाजी
स्पेशल कैंपेन-6 अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैराँव, कुटुंबा में 28 अक्टूबर को ई-कचरा संग्रह एवं सुरक्षित निस्तारण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।