सरीला: ममना बीलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर हुई मौत, परिवारों में मचा कोहराम
जलालपुर थाना क्षेत्र ममना - बीलपुर गाँव के पास आज मंगलवार को तेज रफ्तार चार पहिया अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।