रायडीह: लौकी-जमगाई में वन रक्षा बंधन मनाया गया, 500 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र
Raidih, Gumla | Oct 17, 2026 गुमला जिले के पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी अंतर्गत रायडीह प्रखंड के लौकी-जमगाई गांव में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को वन रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईको विकास समिति लौकी-जमगाई के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।