ग्वालियर के बेलगढा थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव में 19 अप्रैल रात 8:30 बजे शादी समारोह के दौरान सब्जी परोसने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस हमले में कई लोग घायल हुए, वहीं पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।