सिधौली: अटरिया में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सीतापुर जनपद के अटरिया इलाके में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही बाइक रैली में गोवर्धन करते हुए स्टंट दिखाते हुए तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था युवकों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसके बाद हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की है.