सिधौली: कंदुनि के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो घायल
रामपुर कला क्षेत्र के कंदुनि गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं दो लोग जख्मी हुए थे घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।