ऊना: कश्मीर सिंह ने ऊना में शिक्षा विभाग में अनुभाग अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला
जिला उच्च शिक्षा विभाग में अनुभाग अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार वीरवार दोपहर को कश्मीर सिंह ने औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी एवं नॉन टीचिंग फेडरेशन के जिला अध्यक्ष वरुण पाठक ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कश्मीर सिंह को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।