ऊना: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में एएसआई सोहन लाल को श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा- कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का जाना व्यक्तिगत क्षति
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को हरोली में अपने सुरक्षा स्टाफ के एएसआई सोहन लाल को अंतिम विदाई दी। 32 वर्षों से सेवाएं दे रहे सोहन लाल का निधन हृदयगति रुकने से हुआ। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार अधिकारी बताया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।