ऊना: कर्मचारी पेंशन स्कीम 1995 समन्वय समिति ने डीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन, न्यूनतम ₹9000 पेंशन की मांग उठाई
ईपीएस-95 समन्वय समिति ने बुधवार को डीसी ऊना को ज्ञापन सौंप प्रधानमंत्री से न्यूनतम ₹9000 पेंशन और डीए लागू करने की मांग की। समिति ने कहा कि देशभर में 78 लाख से अधिक रिटायर कर्मचारी महज ₹1000 पेंशन में गुजारा नहीं कर पा रहे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्द लागू करने की भी अपील की गई।