ऊना: समूर कलां में स्कूल बस के नीचे धंसी सड़क, बच्चों में मची चीख-पुकार; सभी बच्चे सुरक्षित
बरसात के चलते ऊना जिले के समूर कलां गांव में स्कूल बस सड़क धंसने से बीच रास्ते में फंस गई। हादसा गुरुवार सुबह हुआ, जब बस में 10 बच्चे सवार थे। स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया। अगर बस की स्पीड़ अधिक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल प्रशासन ने सड़कों की जांच और मानसून में छुट्टियों की मांग की है।