ऊना: जिला ऊना में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का त्यौहार, श्री राधा कृष्ण मंदिर में शिष्यों ने गुरु का किया विधिवत पूजन
जिला ऊना में वीरवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की पूजा-अर्चना की। विधायक सतपाल सिंह सत्ती व विवेक शर्मा ने भी संत से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक बताया।