पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार को चौथी पुण्यतिथि पर किया गया याद
पूर्व विधायक प्रशांत कुमार को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को पोड़ैयाहाट में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वे सक्रिय राजनीति में आने से पहले वरिष्ठ पत्रकार थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा से तीन बार सदन का सफर तय करने वाले स्वर्गीय कुमार पार्टी के मुख्य सचेतक भी रह चुके थे। आपसी मतभेदों के कारण उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।