पखांजूर: कोयलीबेडा थाना क्षेत्र में मुरूम गड्ढे के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
कांकेर जिले के कोयलीबेडा थाना अंतर्गत स्कूलपारा मे एक व्यक्ति मुरुम गड्ढा के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। प्रार्थी दिलीप नेताम कोयलीबेड़ा ने बताया कि मृतक रामचरण नेताम मानसिंह दुग्गा के घर पीछे मुरूम गड्ढा बना है उसी पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। तब इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.