पखांजूर: नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने ग्राम मथुरानगर से किया गिरफ्तार
पखांजूर थाना में 25 अगस्त को नाबालिग के परिजनों द्वारा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पखांजूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। थाना प्रभारी पखांजूर के मार्गदर्शन में अपहृता की पतासाजी के लिए टीम गठित कर संदेही के मोबाइल लोकेशन के आधार पर रवाना किया गया।