पखांजूर: हिन्दू देवी देवताओं पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी फिर गिरफ्तार
हिन्दू देवी देवताओं पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। रवि भरसागड़े निवासी दल्ली राजहरा ने 31-08-24 सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर शेयर किया था। जिस पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आज आरोपी रवि भरसागड़े की गिरफ्तार किया गया है।