पखांजूर: शासकीय उचित मूल्य दुकान पेवारी के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेवारी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक मां शीतला स्व सहायता समूह पेवारी के द्वारा नियमों के उल्लंघन किये जाने के कारण आबंटन निलंबित करते हुए नवीन आबंटन हेतु 15 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।