पखांजूर: कांकेर नवनियुक्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने नौकरी सुरक्षित रखने की मांग
कांकेर जिले में सेवा दे रहे बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा. शिक्षकों की मांग है कि सहायक शिक्षकों की नियुक्ति यथावत रखने अध्यादेश जारी की जाए. शिक्षकों का कहना है कि राज्य में पिछले वर्ष बस्तर एवं सरगुजा संभाग के सुदूर क्षेत्रों में 3000 बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षक की नियुक्ति की गई है.