मेजा: बरहा में मामूली विवाद पर मारपीट, दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 30, 2026 मांडा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित को चोटें आई हैं। पीड़ित ने आज गुरुवार दोपहर मीडिया के सामने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।