पडरौना: एनपीएस और निजीकरण के विरोध में अटेवा का जोरदार प्रदर्शन, कुशीनगर में निकाली गई विरोध बाइक रैली, सौंपा गया ज्ञापन
न्यू पेंशन स्कीम और सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के विरोध में आज देशभर में अटेवा और NMOPS ने मुख्यालयों पर रोष मार्च निकाला। कुशीनगर में यह प्रदर्शन बाइक रैली के रूप में उदित नारायण इंटर कॉलेज से रविंद्र नगर जिला मुख्यालय तक निकाला गया।अटेवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। सौंपा ज्ञापन।