पडरौना: भिसवा सरकारी गाँव में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
कुशीनगर रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवां सरकारी गांव में 20 दिन पहले हुए जमीनी विवाद में घायल इसहाक अंसारी की बीते दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन अभी भी शव रखकर न्याय की कर रहें हैं माँग