पडरौना: नोनिया पट्टी बड़ी नहर में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
पडरौना नगर क्षेत्र में नहर में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। मृतक की पहचान क्रिया टोला मोहल्ला निवासी युवक के रूप में हुई है, जो नोनिया पट्टी बड़ी नहर पुल से नहर में गिर गया था। तीन दिनों की तलाश के बाद गुरुवार शाम सुखपुरा बड़ी नहर रेगुलेटर के पास उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम करवाया।