पडरौना: जिले के प्रभारी मंत्री ने सीएचसी कुबेरनाथ का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने पहुंचे अस्पताल
कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सीएचसी कुबेरनाथ का अचानक निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ गुंजन द्विवेदी,जिलाध्यक्ष और फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर देखा। इसके बाद वे सीधे महिला वार्ड पहुँचे और ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मियों से भर्ती मरीजों का हाल जाना।