डिंडौरी: कलेक्टर ने छिंदगांव सिंचाई परियोजना में अनियमितता पर तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया
डिंडौरी कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने छिंदगांव लघु सिंचाई परियोजना में गंभीर वित्तीय तकनीकी एवं प्रशासनिक अनियमितता को लेकर जल संसाधन विभाग के तीन अधिकारी एस के शर्मा (कार्यपालन यंत्री), विहान शुक्ला (उप यंत्री), नारायण देशमुख (अनुविभागीय अधिकारी) को कारण बताओं नोटिस जारी किया । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार रात 9:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।