सूर्यपुरा प्रखंड के बलिहार पंचायत निवासी अनुसूचित जनजाति मुसहर टोली समाज के सम्मानित नेता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य बड़े भाई लक्ष्मण राम मांझी जी के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।
मुसहर समाज वास्तव में समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा वह वर्ग है, जिसे मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा, जागरूकता तथा सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की सबसे अधिक आवश्यकता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हम सभी को अपनी ओर से जागरूकता फैलाने और इस समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
प्यारे बेटे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों आशीर्वाद। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु बनाए। खूब पढ़ो, शिक्षित बनो और जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करो।
🎂 जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉