सीओ सारांश जैन ने कटहाडीह मोड से तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है। जिसमें दो ट्रैक्टर पर बालू लोड है और एक ट्रैक्टर खाली है। जप्त वाहनों को थाना में लगाया गया है और अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचित किया है ।थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि अवैध बालू ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।