कसरावद: खलटाका पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, कब्रिस्तान के पास जुआ फड़ पर दबिश, नगदी व ताश के साथ दो गिरफ्तार
अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आनंदबेड़ी स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत