सतना: युवक की हत्या मामले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
सतना। जिले में युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिंहपुर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
यह सफलता एसडीओपी नागौद रघु केशरी के कुशल मार्गदर्शन में सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला और उनकी पुलिस टीम की तत्परता से मिली है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
#SatnaNews #SatnaPolice #Singhpur #CrimeNews #MadhyaPradeshNews Satna BreakingNews MPPolice SatnaCrime LocalNews