ललमटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दिलदारपुर बिंदटोली निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान सतीश कुमार के घर से 55 पारदर्शी पैकेट में रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया।