टीकमगढ़: टीकमगढ़ में ईदगाह वक्फ प्रबंधन कमेटी में विवाद का मामला, चार्जधारी अध्यक्ष ने जबरन कब्जा किए जाने पर तोड़े ताले
दरअसल बीते दिन ईदगाह कमेटी विवाद के मामले में नवीन अध्यक्ष ने ईदगाह के पास स्थित कार्यालय पर जबरन कब्जा कर लिया था और चार्ज न सौंपने को लेकर चार्जधारी अध्यक्ष पर आरोप लगाएथे। मंगलवार को चार्जधारी अध्यक्ष शरीफ ने नवीन अध्यक्ष सरफराज के जबरदस्ती ताले लगाने पर नाराजगी जाहिर की और कार्यालय में लगे ताले तोड़ दिए।