टीकमगढ़: एसपी कार्यालय और जिले के थानों में जनसुनवाई का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
मंगलवार को टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिले के समस्त थानो में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एसपी कार्यालय में मनोहर सिंह मंडलोई ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले के समस्त थानो में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया।