टीकमगढ़: जतारा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के जतारा रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। मड़ोरी गांव निवासी व्यक्ति अपने घर से खेत की ओर जा रहा था, रास्ते में जतारा रोड पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के सिर में गंभीर चोट है।