हसनपुर: हसनपुर के गांव लुहारी खादर के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक के साथ की लूटपाट, पीड़ित थाने पहुंचा
हसनपुर पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए है,कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज लूट की घटना को पुलिस द्वारा गुमशुदगी में बदलकर महज कागजी खानापूर्ति करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये से नाराज़ होकर अब सीधे पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया है।