हसनपुर: रहरा में युवक का बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील क्षेत्र में बाइक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रहरा थाना क्षेत्र के गांव जामुनों वाली के जंगल का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उसका अगला पहिया हवा में उठा रहा है, जिसे 'व्हीली' स्टंट कहते हैं। खतरनाक स्टंट युवाओं के बीच स्टंटबाजी के बढ़ते ट्रेंड को उजागर करता है।