हसनपुर: हसनपुर तहसील पर भाकियू भानु के पदाधिकारी पहुंचे, अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हसनपुर भारतीय किसान यूनियन भानु ने पंचायत में किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।शनिवार को ब्लॉक परिसर स्थित उप जिला अधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु युवा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्र हुए।