हसनपुर: हसनपुर गांव शाहपुर कला के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, हालत गंभीर
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला निवासी कलाम अपने साथी रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी हरीश के साथ नगर से घर लौट रहे थे जैसे ही उनकी बाइक शाहपुर कला के निकट पहुंची तो सामने से आ रही गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी पंकज की बाइक से भिड़ंत हो गई। पंकज रहरा थाना क्षेत्र के गांव कुरावली अपनी ससुराल से अपने घर लौट रहा था।