हरदा: दो शादियों के विवाद में युवक ने जहर खाया, ड्रीमलैंड कालोनी में पहली पत्नी के मायके जाने की जिद पर की आत्महत्या की कोशिश
Harda, Harda | Jan 26, 2025 जानकारी के अनुसार विनोद ऊईके अपनी पहली पत्नी सलोनी और दो बच्चों के साथ हरदा में रहता था। एक साल पहले इंदौर में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात नर्मदापुरम की गायत्री से हुई। दोनों साथ रहने लगे। विनोद बीच-बीच में हरदा आता था और काम का बहाना बनाकर वापस लौट जाता था। आज रविवार विनोद ने चूहामार पी ली। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई है।