हरदा: ज़िले में उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
Harda, Harda | Jan 26, 2025 आज 26 जनवरी सुबह 8 बजे हरदा में 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। जिले भर में सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी शैक्षणिक संस्थानों तक में राष्ट्रीय पर्व की धूम रही। जिला कलेक्ट्रेट में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।