हरदा: नेहरू स्टेडियम में प्रभारी मंत्री सारंग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Harda, Harda | Jan 26, 2025 आज 26 जनवरी दोपहर 1 बजे रविवार को गणतंत्र दिवस पर नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ध्वज वंदन कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मंत्री सारंग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़ा और हर्ष के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे छोड़े।