हरदा: अबगांवकला और भादुगांव के बीच नहर में युवती का शव मिला, पुलिस शिनाख्त कर रही है
Harda, Harda | Jan 26, 2025 अबगांवकला और भादुगांव के बीच नहर में आज 26 जनवरी दोपहर लगभग 3:00 बजे युवती का शव तैरता मिला। ग्रामीणों ने हंडिया माइनर में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष के बीच आंकी गई है। जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।