पिपरई: कजराई पुल से दूसरे दिन भी नहीं उतरा पानी, पिपरई-अशोकनगर मार्ग पर आवागमन हुआ बंद
अशोकनगर-पिपरई रोड़ के बीच कजराई गांव के पास की नदी का पुल रविवार को भी दूसरे दिन डूबा हुआ है। शनिवार से क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। ऐसे में पुल नीचा होने के कारण उसके ऊपर पानी आ गया है। जिससे अशोक नगर-पिपरई मार्ग बंद हो गया है। दरअसल, मुंगावली क्षेत्र में बीते दिन सबसे अधिक बारिश हुई थी इसी वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया है।