पिपरई: कुत्तों के हमलों से लहूलुहान हुआ हिरण पिपरई कस्बे में पहुंचा, लोगों ने पकड़कर वन विभाग के किया सुपुर्द
पिपरई कस्बे के शक्ति चौराहे पर कुत्तों के हमले से घायल हुआ एक हिरण रिहायशी इलाके में पहुंच गया। उसके पीछे कुछ कुत्ते लगे हुए थे। यह देख लोगों ने हिरण को पकड़ लिया और कुत्तों को वहां से खदेड़ दिया। गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार हिरण के शरीर में कई जगहों पर जख्म के निशान थे जिनसे खुन आ रहा था। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ा।