पिपरई: पिपरई के चिकमंगलूर चौराहे पर छात्र संगठन एआईडीएसओ ने महिला डॉक्टर मोमिता को दी श्रद्धांजलि
पिपरई में छात्र संगठन एआईडीएसओ ने महिला डॉक्टर मोमिता के साथ दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ चिकमंगलूर चौराहे पर शनिवार की रात श्रद्धांजलि अर्पित की ।छात्र संगठन एआईडीएसओ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र बिजौरे ने बताया कि कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर मोमिता देबनाथ के साथ नाइट ड्यूटी करते समय वीभत्स दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।