पिपरई: ओर नदी का जल स्तर बढ़ने से कजराई गांव के पुल पर आया पानी,पिपरई-अशोकनगर मार्ग हुआ बंद
अशोकनगर-पिपरई रोड के बीच में कजराई गांव के पास पड़ने वाली ओर नदी का जल स्तर मंगलवार की दोपहर के समय हुई बारिश की वजह से बढ़ गया है। जिसके कारण से उपरे इलाके से पानी बढ़ता जा रहा है शाम के समय जिससे पुल के ऊपर पानी आ गया, जिससे रास्ता बंद हो गया। अब इस रास्ते से अशोकनगर,पिपरई आना जाना बंद रहेगा।