गुना: मारकी महू गांव के स्कूल में रतनजोत फल खाने से 11 बच्चे बीमार, 5 रेफर
Guna, Guna | Aug 18, 2025 गुना में बमोरी विधानसभा के मारकी महू शासकीय प्राथमिक विद्यालय के 11 बच्चो की 18 अगस्त सुबह रतनजोत के फल खाने से उल्टियां होकर तबियत बिगड़ गई। कलेक्टर ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग टीम रवाना की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारकी महू में भर्ती 11 बच्चों में 5 गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। ग्रामीणों ने स्कूल देर से खुलने और जल्दी छुट्टी के आरोप लगाए हैं।