बहराइच: रजवापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के भवनियापुर के टिकुरी गांव के रहने वाले छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।