बहराइच: तेलियनपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, हादसे में एक की हुई मौत,एक घायल
देहात कोतवाली के तेलियनपुरवा गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोल्हुवा निवासी प्रेम पुत्र मनीराम, राजाबाग पुरवा निवासी बल्लू पुत्र भगई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा ।चिकित्सकों ने परीक्षण कर प्रेम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बल्लू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस जाच में जुटी।